फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Young man died in crash

हादसे में युवक की मौत

Fri, 04 Dec 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Fri, 04 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन

नैमिष से दर्शन कर आ रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो व पुलिस जीप की रमुआपुर के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पुलिस जीप के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो सवार पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को बोलेरो सवार सुशील कुमार (50), गुरदयाल (40), मातादीन (50) निवासीगण सीतापुर तथा टिंकू  (28) निवासी रामकोट व राजेश (30) निवासी मुस्तफाबाद थाना रामकोट नैमिष दर्शन करने आए थे।
विज्ञापन


दर्शन कर वापस जाते समय शाम करीब 6 बजे रमुआपुर के पास श्रद्धालुओं की बोलेरो तथा मिश्रिख की पुलिस जीप आमने-सामने टकरा गई। पुलिस जीप को प्राइवेट चालक कमलेश (35) निवासी हुमायूपुर चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के समय जीप में वह अकेला ही था। टक्कर इतनी तेज थी, कि पुलिस जीप चला रहे कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो सवार सभी श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने सीएचसी मिश्रिख से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed