फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Young girl died in road accident

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत

Sat, 16 Jul 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Jul 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Young girl died in road accident
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

बिसवां कस्बे के नगर पालिका कार्यालय के सामने शनिवार को एक युवक अपनी बहन के साथ बाइक से जा रहा था। इसी बीच एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर पीछे बैठी युवती की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा भाई चोटिल हो गया। पुलिस ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया है।  

विज्ञापन


महमूदाबाद के पैंतेपुर निवासी मोहम्मद हसीब अपनी बहन मेहरजहां (18) के साथ बाइक से बिसवां पहुंचा। कस्बे में नगर पालिका कार्यालय के सामने से वह गुजर रहा था कि इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर पीछे बैठी मेहरजहां ट्रक की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक उसका भाई चोटिल हो गया। हालांकि पुलिस ने बाइक को टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक को रोक लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था, जिससे सिर पर चोट लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed