फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Women Raped before murder

महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या

Fri, 17 Jun 2016 11:01 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 17 Jun 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Women Raped before murder
घटना के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

रामकोट थाना क्षेत्र में बुधवार को घास लेने निकली एक महिला से कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। कत्ल के बाद शव को गन्ने के खेत में फेंक कर आरोपी मौके से भाग निकले। उधर, लापता महिला की तलाश में भटक रहे परिवार को गुरुवार सुबह उसका शव मिला। पीड़ित परिवार ने रामकोट थाने में तहरीर दी है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला (35) के पति की करीब 12 साल पहले मौत हो गई थी। जिसकी वजह से वह अपने मायके में रह रही थी। बुधवार सुबह वह मवेशियों के लिए घास लेने खेत गई थी। जिसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंची। देर शाम तक उसके घर न लौटने पर परिवार के सदस्य चिंतित हो उठे।
विज्ञापन


उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। गुरुवार सुबह होते ही परिवार के सदस्य खेतों को खंगालने लगे। इसी बीच उन्हें पिपरी गांव के निकट एक गन्ने के खेत में महिला का शव पड़ा मिला। उसका पूरा शरीर मिट्टी में सना हुआ था। शरीर में कई जगहों पर खरोचों के निशान थे। चेहरा झुलसा हुआ प्रतीत हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने संदेह जताया कि जिस दौरान महिला घास लेने खेतों में पहुंची होगी, वहां पर पहले से मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया होगा। खेतों में कई लोगों के पैरों के निशान भी मिले हैं। महिला के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे, जिससे ग्रामीण गैंगरेप की आशंका जता रहे हैं। लोगों की मानें तो दुष्कर्म के बाद राज खुल जाने के भय से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे शव को गन्ने के खेत में छोड़कर फरार हो गए। मृतक महिला के भाई ने कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पतारा कला निवासी राजकुमार व उसके भतीजे प्रियांशु पर रेप के बाद कत्ल करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सियाराम वर्मा ने बताया कि मृत्यु का कारण व आरोपों की सच्चाई जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच के बाद केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होगी।
 
तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
रामकोट थाना क्षेत्र में खेत में पाए गए महिला के शव के मामले में परिवार द्वारा गंभीर आरोप लगाये जाने के कारण पुलिस गंभीरता से साक्ष्य जुटा रही है। पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों के पैनल बनाया गया था। पैनल में शामिल डॉ. अरुण कुमार, डॉ. रविदास व डॉ. रीतू ने शव का पोस्टमार्टम किया।

विवाह के लिए मना करते ही बन गए दुश्मन
रामकोट में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पीड़ित परिवार का आरोप है कि महज विवाह के लिए मना कर देने पर ही आरोपी नाराज हो गए और इस वारदात को अंजाम दे दिया। महिला के भाई की माने तो एक वर्ष पूर्व उसका विवाह कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पतारा कलां निवासी राजकुमार की पुत्री से तय था। विवाह से पूर्व कुछ रस्में पूरी हो गईं थीं। इसके बाद शादी से मना कर दिया था। आरोप है कि विवाह से मना करते ही रामकुमार पक्ष दुश्मन बन गया। उसी दुश्मनी के कारण रामकुमार ने अपने भतीजे प्रियांशु के साथ मिलकर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।

गला घोंटने से हुई महिला की मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉॅक्टरों ने महिला की मौत का कारण दम घुटना बताया है। डॉक्टरों के मुताबिक गला घोंटकर महिला की हत्या की गई है। वहीं दुष्कर्म के मामले में चिकित्सकों ने स्लाइड तैयार की है। जिसको जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है।

हालात बता रहे हुआ संघर्ष 
महिला का शव जिस दशा में पाया गया, उससे प्रतीत हो रहा था कि महिला ने अपनी जान बचाने के लिए अंतिम क्षण तक हत्यारों से संघर्ष किया। उसका पूरा शरीर मिट्टी से सना हुआ था, जिससे साफ हो रहा था कि महिला हत्यारों से भिड़ी रही। पर संख्या ज्यादा होने से वह उनका मुकाबला नहीं कर सकी। 


खेतों में थे पैरों के निशान
जहां महिला का शव पड़ा पाया गया, वहीं करीब के खेत में मिट्टी गीली थी, जिसमें महिला के पैरों के निशान मिले हैं। इससे प्रतीत हो रहा था कि हत्या कहीं और की गई। उसके बाद शव को गन्ने के खेत में छिपाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed