फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   women died in car accident, three injured

कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

Tue, 01 Nov 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
women died in car accident, three injured
car accident - फोटो : अमर उजाला

सिधौली इलाके में हाईवे पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में पीछे से ठोकर मार दी। हादसे के बाद में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा फंसी। दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


जबकि उसका पति व दो मासूम बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। परिवार स्कूटी पर सवार होकर लखनऊ से कमलापुर आ रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार व स्कूटी को कब्जे में ले लिया है।  
विज्ञापन


थाना कमलापुर के सलेमपुर गांव निवासी अजय दीक्षित (32) अपनी पत्नी ममता (28), बेटे दिव्यांग (10) व अक्षत (8) के साथ सोमवार सुबह करीब दस बजे स्कूटी पर सवार होकर लखनऊ से कमलापुर जा रहा था। जब ये लोग सिधौली में नेशनल हाईवे पर अहमदपुर जट गांव के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगने से कार भी डिवाइडर में जा फंसी। हादसे में स्कूटी सवार ममता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति व दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को पहले सीएचसी लाया गया, जहां पर नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed