फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman killed for dowry in sitapur

दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला

Mon, 20 Jun 2016 11:23 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Mon, 20 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Woman killed for dowry in sitapur
- फोटो : amar ujala

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल के लोगों ने एक विवाहिता को जहर देकर मार डाला। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मामला दर्ज करने को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


ग्राम भीरा निवासी मोनू की पत्नी राधा देवी (28) ने रविवार को संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए राधा को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान राधा की मौत हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। विवाहिता के भाई रामपुर कलां थाना क्षेत्र के ग्राम डिकोली निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व उसने बहन राधा देवी का विवाह मोनू से किया था। हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष से दहेज में तरह-तरह की चीजों की मांग होने लगी। कई मांगें पूरी भी की गईं। इधर, ससुराल पक्ष ने दहेज में दो लाख रुपये, एलईडी टीवी, सोने की चेन की मांग करना शुरू कर दिया। इन मांगों को पूरा करने में असमर्थता जता दी। मांग पूरी होते न देख, ससुराल पक्ष ने राधा देवी को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला।


राधा के भाई अनिल ने राधा के पति मोनू, सास, ननद व ममिया ससुर खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम दहेलिया निवासी राज किशोर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए रामपुर कलां थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष यदुनंदन सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच सीओ स्तर से की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed