{"_id":"582cacce4f1c1bd53b8ffd39","slug":"woman-died-in-accident-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से घर जा रहे दंपति को बुधवार शाम एक तेज रफ्तार कार टक्कर मारकर निकल गई। हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में महिला की छह साल की बेटी भी मामूली रूप से जख्मी हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर के नव्वा महमूदपुर गांव निवासी संतोष सिंह (34) अपनी पत्नी वंदना सिंह (32) के साथ बुधवार को बाइक पर सवार होकर जिला मुख्यालय आया था।
वंदना की गोद में उसकी बेटी मान्या बैठी थी। लौटते समय जब ये लोग रामकोट इलाके में सीतापुर-कचनार मार्ग पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी और भाग निकली। कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
वहीं बेटी मान्या भी मामूली रूप से चोटिल हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां वंदना की मौत हो गई। संतोष का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।