फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman burnt in fire

सामान बचाने में महिला जिंदा जली

Tue, 26 Apr 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Woman burnt in fire
आग - फोटो : अमर उजाला

थानगांव थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक घर में लगी आग से संपत्ति बचाने के प्रयास में महिला जिंदा जल गई। उसे बचाने में पति व ससुर भी झुलस गया। ग्रामीणों की मदद से महिला को सीएचसी ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। हादसे में दो लाख की संपत्ति भी बर्बाद हो गई।  

विज्ञापन


थानगांव के लोनियनपुरवा मजरा महेशपुर गांव में सोमवार देर शाम करीब नौ बजे राजू के यहां ढिबरी से अचानक आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते, लपटें बेकाबू हो गईं। देखते ही देखते लपटों ने राजू के अलावा रामाधार, समरेश, सुरेश के घरों को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक लपटों के बीच राजू की पत्नी सुनीता (22) घर के अंदर घुसकर सामान निकालने लगी, जिससे वह आग की लपटों में फंसकर बुरी तरह झुलस गई। चीख सुनकर पति राजू व ससुर बनवारी बचाने दौड़े तो वे दोनों भी झुलस गए। काफी मशक्कत के बाद लपटों में घिरी सुनीता को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे सीएचसी रेउसा ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं झुलसे सुनीता के पति व ससुर का प्राथमिक उपचार कराया गया है। घटना में करीब दो लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

इसके अलावा सुजातपुर गांव निवासी दीपू तिवारी अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव के ही अवधराम का गेहूं थ्रेशिंग करने गया था। ट्रैक्टर के सैलेंसर से निकली चिन्गारी से गेहूं, ट्रैक्टर व थ्रेशर में आग लग गई। करीब चार लाख की संपत्ति राख हो गई। 

आग से आठ लाख की संपत्ति राख
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के आटौरा मजरा अहिरनपुरवा में मंगलवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से 13 घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने काफ ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। करीब आठ लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।

मंगलवार सुबह दस बजे के करीब खेलावन के घर से अज्ञात कारणों से लगी आग लग गई, जिससे आग ने गोविंद, राजू, प्रकाश, दुलारे, भगौती, प्रताप, बालकिशुन, दिनेश, हरेराम, राम सिंह, रामविजय के घरों को अपनी चपेट ले लिया। घरों में रखी नगदी जेवर और अनाज सहित लगभग आठ लाख का नुकसान हो गया है। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। तहसील प्रशासन की ओर से तरफ से मौके पर लेखपाल गोकुल प्रसाद ने मौके की जांच की और नुकसान का आंकलन किया।

आग से 70 हजार का नुकसान
पिसावां इलाके के माथन गांव निवासी फरीद के यहां मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जब तक ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की तब तक आग बेकाबू हो गई, देखते ही देखते आग ने फारूक, चिवन्ने व निजामुद्दीन के घरों को भी चपेट में ले लिया। हादसे में नकदी, बर्तन व अनाज आदि करीब 70 हजार का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।

दो मकान जले
कमलापुर थानाक्षेत्र के चमरपुरवा में खाना बनाते समय लगी आग से दो मकान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। करीब 50 हजार की संपत्ति का नुकसान होना बताया जा रहा है। मंगलवार को दिन के लगभग 11 बजे ग्राम पंचायत कान्हमऊ के मजरा चमरपुरवा में गनेश पुत्र महादेव के घर खाना बनाते समय आग लग गई। लपटों ने पड़ोस में रहने वाली लल्ली का घर भी चपेट में ले लिया। 


तीन बीघा गन्ना जला
रेउसा इलाके के रसूलपुर गांव के बाहर विद्युत केबल टूट कर खेत में गिरने से गन्ने में आग लग गई। जब तक लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की तब तक गांव निवासी संतराम यादव का तीन बीघा गन्ने का खेत जलकर नष्ट हो गया। बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed