{"_id":"583dbd3e4f1c1b0d1ede62a6","slug":"woman-beaten-by-the-cashier-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को कैशियर ने पीटा, केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को कैशियर ने पीटा, केस
Amarujala Bureau
Updated Tue, 29 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
बैंक में हो गया कैश खत्म
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के विवाह के लिए मंगलवार को बैंक से पैसा निकालने गई एक महिला के साथ कैशियर देवेंद्र ने अभद्रता की। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। बवाल के दौरान बैंक में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक का है। महिला ने कैशियर व एक अन्य के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं बैंककर्मी इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। घटना के बाद से कैशियर फरार है।
आदर्श नगर सेक्टर-2 नैपालापुर निवासी रणवीर सिंह की पुत्री का 12 दिसंबर को विवाह है। मंगलवार को रणवीर की पत्नी संतोष नैपालापुर स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में रुपये निकालने गईं थीं। यहां पैसा देने में बैंक कर्मियों ने आनाकानी की। इस पर महिला ने बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने की धमकी।
विज्ञापन
इस बात पर कैशियर देवेंद्र भड़क गया और अभद्रता करते हुए उससे बाहर निकल जाने को कहा। हंगामे के बीच जब महिला ने इसका विरोध किया तो कैशियर ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। कैशियर की इस हरकत से लाइन में खड़े लोग भी हक्का-बक्का रह गए।
वहीं लोगों का विरोध देख कैशियर वहां से निकल भागा। पीड़ित महिला ने इस संबंध में बैंक के कैशियर व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एडीएम समेत बैंक के अधिकारियों से शिकायत की है। पीड़ित महिला ने शहर कोतवाली में भी तहरीर दी है।
बैंक अधिकारी संबंधित कैशियर पर विभागीय जांच व कार्रवाई की बात कह रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक परशुराम सिंह का कहना है कि इस मामले में महिला की तहरीर पर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के कैशियर व एक अन्य अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
होगी विभागीय कार्रवाई
विवाद संज्ञान में आया है। एक महिला ने इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक नैपालापुर के कैशियर के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। मामले की जांच के साथ विभागीय कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। खाताधारकों के साथ किसी को भी अभद्रता करने का अधिकार नहीं है।
सिद्धार्थोें पाल, एलडीएम