फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Wife killed her husband in sitapur

प्रेमी संग मिलकर पति का किया कत्ल

Thu, 13 Apr 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Apr 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Wife killed her husband in sitapur
मर्डर - फोटो : amar ujala

सदरपुर पुलिस ने ननिहाल में रह रहे युवक के कत्ल की गुत्थी हत्या के कुछ ही घंटों बाद सुलझाने का दावा किया है। पुलिस की मानें तो पत्नी ने ही प्रेमी संग मिलकर युवक का कत्ल किया।

विज्ञापन


दूसरों को फंसाने के लिए खुद को जख्मी करने का नाटक रचा। डॉक्टरी परीक्षण में हकीकत सामने आई। जांच के बाद मामला खुल गया। पुलिस महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने घटना को अंजाम देने की बात भी कबूल ली है। 
विज्ञापन


सदरपुर के मरखापुर निवासी सुनील कुमार (30) पुत्र स्व. राम खेलावन पिता की मौत और मां के दूसरी शादी कर लेने के बाद अपनी ननिहाल सदरपुर के पिपरी रंडा गांव में रहता था। 12 साल की उम्र में वह काम के सिलसिले में मुंबई चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने मुंबई में ही कोलकाता निवासी जयंती नाम की युवती से प्रेम-विवाह कर लिया था। पैसा कमाने व शादी करने के बाद सुनील सीतापुर लौट आया था। यहां वह पिछले कुछ सालों से अपने ननिहाल में नाना द्वारा दी गई जमीन पर मकान बना कर रहने लगा।

मंगलवार रात धारदार हथियार से काट कर घर में ही सोते समय उसकी हत्या कर दी गई थी। उसकी पत्नी जयंती जख्मी हो गई थी। मामले में जमीनी रंजिश बताकर जयंती ने अपने पति के रिश्तेदार रामपुर कलां क्षेत्र के कोडर गांव निवासी दिनेश व प्रवेश पुत्रगण फूलचंद, सदरपुर के पिपरी गांव के रहने वाले सुनील के मामा लवकुश पुत्र उमराव व रामपुर कलां के टेडवा निवासी ज्वाला प्रसाद पुत्र मिश्री लाल को नामजद किया था।

पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने बताया कि हत्या का केस दर्ज करने के बाद एसओ सचिन कुमार सिंह ने जांच की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस का दावा है कि सुनील का कत्ल उसके रिश्तेदारों ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी जयंती ने बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के रमुवापुर निवासी अपने प्रेमी संदीप पासी उर्फ पांचू पुत्र रामसागर के साथ मिलकर किया था।

पुलिस का दावा है कि संदीप राजगीर है। वह सुनील के घर काम करने आया था। इसी दौरान उसके जयंती से संबंध हो गए थे। ये दोनों सुनील को रास्ते से हटाना चाहते थे। मंगलवार रात साजिश के तहत संदीप रात को जयंती के घर पहुंच गया।

जयंती ने दरवाजा खोल कर उसे अंदर बुला लिया। उसके बाद दोनों ने मिलकर संदीप की हत्या कर दी। किसी को शक न हो, इसके लिए जयंती ने खुद को भी चोटिल कर लिया। हालांकि डॉक्टरी परीक्षण में कुछ नहीं निकला।


जांच में राजफाश होने के बाद पुलिस ने आरोपी संदीप को क्षेत्र के गुडैचा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने संदीप की पत्नी को भी हिरासत में ले लिया। दोनों ने पुलिस के सामने घटना को अंजाम देने की बात कबूली है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed