{"_id":"59173f374f1c1b173685095d","slug":"wall-collapses","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में दीवार ढही, मलबे में दबकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंधी में दीवार ढही, मलबे में दबकर अधेड़ की मौत
Amarujala Bureau
Updated Sat, 13 May 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
दीवार गिरने से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के तिहार गांव अपनी रिश्तेदारी में आए एक अधेड़ की शुक्रवार की रात तेज आंधी के दौरार दीवार व छप्पर ढह गया, जिससे दबकर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के ओयल चमरौधा निवासी रामचंद्र (55) पुत्र स्व. मातादीन इमलिया सुल्तानपुर इलाके के तिहार गांव में किशोरीलाल के यहां रिश्तेदारी में आया था। रात को वह पक्की दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे सो रहा था।
विज्ञापन
तभी तेज आंधी में पक्की दीवार छप्पर के साथ ढह गई, जिससे रामचंद्र मलबे में दब गया। जब तक लोग उसे बाहर निकालते तब तक उसकी हालत बिगड़ गई। उसे आननफानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना तहसील प्रशासन व पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन