{"_id":"e1e0db20f461215799c0a72e5e6813dd","slug":"villagers-injured-by-gun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से ग्रामीण जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली लगने से ग्रामीण जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालगांव थाना क्षेत्र में शनिवार रात नित्यक्रिया को निकले एक अधेड़ को कुछ लोगों ने गोली मार दी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में घायल पक्ष ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
तालगांव के ग्राम अमोवा शिवपुरी निवासी लाल बहादुर (45) शनिवार रात नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर गया था। इसी दौरान तीन सशस्त्र हमलावरों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन
इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही वह गिर पड़ा। उधर, गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण शोर मचाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन
इस बीच भीड़ को अपनी तरफ बढ़ते देख हमलावर मौके से भाग गए। घायल ने इस संबंध में ग्राम प्रधान ग्राम चंदीपुर निवासी मुन्ना लाल, पुत्तीलाल व सतीश कुमार के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
जहां पर लालबहादुर पक्ष ने पुलिस को बताया कि प्रधान ने भूमि विवाद के चलते अपने दो अन्य साथियों की मदद से लालबहादुर की हत्या का प्रयास किया है।
पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष सगीर अहमद ने बताया कि घायल पक्ष की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। गांव के लोग फायरिंग से अनभिज्ञता जता रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।