{"_id":"57b3595f4f1c1b705e6ead53","slug":"villagers-caught-ration","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने पकड़ा कोटे का राशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने पकड़ा कोटे का राशन
Amarujala Bureau
Updated Tue, 16 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
गेहूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटा में ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से कालाबाजारी को जा रहा सरकारी राशन पकड़ा है। बरामद राशन पुलिस के हवाले कर दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदा राशन थाने में दो दिन से खुले में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
सोमवार को कुछ लोग एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से सरकारी राशन लेकर कहीं जा रहे थे। इसी बीच सोहरिया ग्रामसभा के ग्रामीणों ने तंबौर कस्बे के रेउसा तिराहे पर वाहन को रोक लिया और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि यह राशन सियाराम वर्मा के कोटे का है। जिसको वाहन पर लोड कर कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
हंगामा बढ़ते ही ट्रैक्टर सवार लोग वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गए। उपनिरीक्षक ओपी शर्मा ने बताया कि ट्रॉली में 25 बोरी गेहूं लोड है। आगे की कार्रवाई संबंधित विभाग की है। विभाग द्वारा तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर, घटना को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आई है।
विज्ञापन
पूर्ति विभाग के अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हैं। एसडीएम लहरपुर ने इस मामले में जांच की बात कही है। फिलहाल दो दिनों से थाने में ही ट्रैक्टर-ट्रॉली पद लदा सरकारी गेहूं खुले में पड़ा है।