फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   van turns in to fire ball

वैन बनी आग का गोला 

Wed, 05 Oct 2016 11:42 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 05 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
van turns in to fire ball
Car Fire - फोटो : अमर उजाला

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक वैन में अचानक आग लग गई। हादसे की वजह से करीब आधा घंटे तक कस्बे में अफरातफरी का माहौल बना रहा। आग किन कारणों से लगी, इसका भी पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस अभी तक वैन चालक व मालिक का पता नहीं लगा सकी है।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर एक वैन तंबौर की तरफ जा रही थी। माजाशाह चौराहे के करीब अचानक वैन के पिछले हिस्से में आग लग गई। राहगीरों ने शोर मचाया, तो चालक की नजर वैन के पिछले हिस्से पर पड़ी। उसने चौराहे के करीब ही वैन रोक दी।, लेकिन लपटें बेकाबू होती चली गईं, यह देख चालक वैन को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


हादसे के समय वैन में चालक के अलावा कोई नहीं था। वैन को आग का गोला बना देख स्थानीय नागरिकों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। इस घटना की वजह से माजाशाह चौराहे पर करीब आधा घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही लहरपुर-तंबौर मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वैन के पिछले हिस्से में गैस की टंकी लगी है, उस टंकी से गैस रिसने की वजह से हादसा हुआ है। हालांकि पुलिस यह नहीं बता पा रही है कि वैन किसकी है और उसे कौन चला रहा था।


इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद पुलिस ने इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर कोतवाली नहीं पहुंची, जिसकी वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed