{"_id":"e02d8e1a28ca3f286aca36c95466cfd9","slug":"untrained-doctor-claims-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप ने ले ली जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलाछाप ने ले ली जान
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां थाना क्षेत्र में मंगलवार को झोलाछाप ने एक मरीज की जान ले ली। इंजेक्शन लगते ही उसकी हालत बिगड़ गई और आधे घंटे के भीतर ही युवक ने दम तोड़ दिया। वह बदन दर्द की दवा लेने मेडिकल स्टोर पर गया था।
विज्ञापन
घटना के संबंध में परिवारीजनों ने झोलाछाप के खिलाफ पिसावां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से झोलाछाप मेडिकल स्टोर में ताला लगाकर मौके से भाग गया। पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
ग्राम भुलभुलपुरवा निवासी प्यारेलाल के कंधे में मंगलवार शाम अचानक तेज दर्द उठा। इस पर वह दवा लेने कुतुब नगर कस्ब बाजार चला गया। कस्बे में एक मेडिकल स्टोर संचालक दवाखाने पर ही मरीजों की जांच भी करता है। प्यारेलाल कुतुबनगर कस्बा स्थित टिल्लू के मेडिकल स्टोर पर पहुंचा और दर्द की दवा मांगी।
विज्ञापन
इस पर झोलाछाप टिल्लू उसका इलाज करने लगा। झोलाछाप ने जांच के बाद उसे एक इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही उसकी हालत बिगड़ गई पर प्यारेलाल किसी तरह घर चला गया। यहां आधे घंटे के बाद ही उसकी मौत हो गई।
उधर, प्यारेलाल की मौत की जानकारी मिलते ही टिल्लू मेडिकल स्टोर का संचालक झोलाछाप ताला लगाकर भाग गया। परिवार का आरोप है कि टिल्लू के गलत इलाज की वजह से ही प्यारेलाल की जान गई है। प्यारेलाल के पुत्र दीपू ने कुतुब नगर निवासी टिल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर पर कुतुबनगर निवासी टिल्लू आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक मेडिकल स्टोर संचालक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।