फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   unemplied Youth tight hanged himself

बेरोजगारी से तंग युवक ने फांसी लगाई

Sat, 06 Feb 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sat, 06 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन

तंबौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का कारण युवक का बेरोजगारी से तंग आना बताया जा रहा है। वह मजदूरी करता था लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसे काम नहीं मिल रहा था। फूलपुर गोनिया शारदा नदी के पार बसा हुआ है।

विज्ञापन


गांव निवासी विजय कुमार (25) शुक्रवार को घर से खेतों की तरफ निकला था। जिसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंचा। दोपहर को भी न लौटने पर परिवार के लोग उसे तलाशने लगे। इसी बीच गांव के बाहर बाग में उसका शव फंदे से लटका मिला। गले में कसा मफलर का फंदा पड़ा था।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने बताया कि गांव के लोगों का मुख्य पेशा मजदूरी है। गांव नदी के पार पड़ता है। इसलिए मजदूरी की तलाश में जान जोखिम में डालकर लोग नदी पार करते हैं। पर अक्सर काम नहीं मिल पाता है। बीते एक सप्ताह से विजय भी काम की तलाश में परेशान था, उसे काम नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी वजह से आर्थिक तंग से जूझने लगा। परिवार का कहना है कि बेरोजगारी से तंग आकर विजय ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed