{"_id":"573f4b394f1c1bad63ac713e","slug":"uncle-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा को गोली से उड़ाया, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा को गोली से उड़ाया, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में मवेशी चले जाने से गुस्साए युवक ने अपने सगे चाचा की गुरुवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भाई ने भतीजे के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर इलाके के कोरैय्या गाड़ीघाट देव सिंह निवासी लालता प्रसाद (35) पुत्र जगदीश की पड़िया उसके घर के पास ही स्थित सगे भतीजे विष्णु के खेत में चली गई थी। जानवर से खेत में नुकसान होने के कारण विष्णु ने पड़िया को अपने घर में बांध लिया। शाम को जब लालता प्रसाद घर पहुंचा तो उसे जानकारी हुई।
विज्ञापन
बताते हैं कि रात करीब दस बजे लालता प्रसाद पड़िया लेने गया था। यहां दोनों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर विष्णु ने चाचा को गोली मार दी और भाग निकला। उधर, मौके पर पहुंचे लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना पाकर इमलिया सुल्तानपुर एसओ बेनी माधव त्रिपाठी गांव पहुंचे। पत्नी ने भतीजे विष्णु के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वह आईटीबीपी में नौकरी करता था, लेकिन उसने नौकरी छोड़ दी थी।