फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two youth dies in accident by picup

पिकअप ने बाइक व साइकिल सवार दो युवकों को रौंदा

Sun, 16 Apr 2017 10:44 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 16 Apr 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Two youth dies in accident by picup
मौत - फोटो : अमर उजाला

लहरपुर-कोंसर मार्ग पर हरगांव में रविवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल व बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में जख्मी साइकिल व बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें फौरन सीएचसी लहरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, पिकअप चालक  वहां से भाग निकला।  

विज्ञापन


हरगांव में लहरपुर-कोंसर मार्ग पर रविवार की शाम एक तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक व साइकिल सवार को ठोकर मार दी। दोनों वाहनों को टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक वाहन समेत भाग निकला। हादसे में बाइक व साइकिल सवार मरणासन्न हालत में वहीं गिर गए।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस बुलाई और घायलों को फौरन लहरपुर सीएचसी भेजा। लहरपुर सीएचसी में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों की पहचान लहरपुर के मीरा टोला निवासी साइकिल मो. इस्लाम (25) पुत्र अब्दुल हफीज व दूसरे की शिनाख्त हरगांव के मोहरसा निवासी मनोज (35) के रूप में की गई है। बताते हैं कि मनोज बाइक से था। जबकि मो. इस्लाम साइकिल से कहीं जा रहा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed