{"_id":"591354e24f1c1b115785251c","slug":"two-person-in-dies-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पत्रकार समेत दो की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में पत्रकार समेत दो की जान गई
Amarujala Bureau
Updated Wed, 10 May 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख कोतवाली इलाके में जहां सड़क हादसे में जख्मी एक पत्रकार की लखनऊ में मौत हो गई। वहीं रामपुर मथुरा क्षेत्र में मार्ग दुघर्टना में जख्मी एक अज्ञात युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
बताते हैं कि मिश्रिख के रमपुरवा निवासी राजेश पांडेय एक अखबार में संवाददाता थे। आठ मई को वह दशरथपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से जख्मी हो गए थे। उन्हें सीएचसी मिश्रिख से लखनऊ भेजा गया था, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा रामपुर मथुरा थाने में तैनात होमगार्ड रामशंकर ने एक अज्ञात युवक (25) को गंभीर हालत में मंगलवार रात जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
बताते हैं कि रामपुर मथुरा इलाके में गुड़ैचा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से युवक जख्मी हो गया था। जानकारी होने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।