{"_id":"575c61014f1c1baf029c699b","slug":"two-injured-in-pick-up-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप की टक्कर से दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबौर थाना क्षेत्र में पिकअप ने बाइक को डिवाइडर के बीच में दबा दिया। इससे मोटर साइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
तंबौर कस्बे के मोहल्ला कायस्थन टोला निवासी मुन्नी लाल (25) अपने साथी गोड़ियन टोला निवासी मनोज (20) के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। सीएचसी के निकट एक पिकअप ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पिकअप व डिवाइडर के बीच फंस गई।
विज्ञापन
हादसे को देख स्थानीय नागरिक मौके पर दौड़ पड़े लेकिन तब तक पिकअप चालक गाड़ी लेकर निकल भागा। बाइक पर सवार मुन्नी लाल व मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन