{"_id":"591b32364f1c1b8351f230de","slug":"two-dies-in-bike-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में वाहन ने मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक में वाहन ने मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत
Amarujala Bureau
Updated Tue, 16 May 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली में सिंहपुर के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर मौत हो गई। बताते हैं कि चाचा अपने भतीजे संग बेटे के तिलक में शामिल होने दिल्ली से रायबरेली जा रहा था। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन
दिल्ली के करावां इलाके के आनंदपुर धाम निवासी बृजमोहन (50) पुत्र राजबहादुर व उनका भतीजा दिल्ली बेगमपुर नार्थ राजीवनगर ब्लॉक एफ निवासी विजय कुमार (38) पुत्र जागेश्वर बाइक से दिल्ली से रायबरेली जा रहे थे।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह दोनों सिधौली में सिंहपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दोनों रायबरेली के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के बाबूपुरवा के निवासी थे।
विज्ञापन
बताते हैं कि बृजमोहन के बेटे अजय का तिलक था। बृजमोहन अपने भतीजे विजय के साथ बेटे के तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तिलक रायबरेली के सीटूपुरवा मिल एरिया में होना था।
दिल्ली से रायबरेली जाते समय ये लोग हादसे का शिकार हो गए। उधर, पुलिस ने शिनाख्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि परिवारीजनों को भी खबर दे दी गई है। वह लोग भी मौके पर पहुंच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।