{"_id":"d4e77fb89d63c46cbbcd8c347de5c27e","slug":"two-died-in-road-accidents-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत
अमरउजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 22 Jun 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग तीन सड़क हादसों में जहां एक बुजुर्ग महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक अन्य महिला बाइक की टक्कर से जख्मी हो गई। उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक बुजुर्ग महिला की पहचान नहीं हो सकी।
तालगांव इलाके के चकपुरवा निवासी पुत्तूलाल (50) पुत्र रामलाल करीब पांच दिन पूर्व पिपरी ईंट भटठे के पास मैजिक से टकरा कर जख्मी हो गया था।
उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से गंभीर हालत में उसे सोमवार को लखनऊ के लिए रेफर किया गया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके अलावा पुलिस द्वारा एक 65 वर्षीय अज्ञात महिला को रविवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जहां रात को उसकी भी मौत हो गई। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मृतका की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा तालगांव इलाके के जोतपुर निवासी संगीता (30) पत्नी बबलू सोमवार को जिला मुख्यालय से दवा लेकर वापस जा रही थी। इसी बीच जब वह रिखौना के पास पहुंची तभी एक बाइक ने उसको टक्कर मार दी। जिससे संगीता गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।