{"_id":"58beef9c4f1c1bb969dc4294","slug":"two-children-dies-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो मासूमों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में दो मासूमों की मौत
Amarujala Bureau
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख कोतवाली इलाके में मंगलवार को जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक बालिका की मौत हो गई। वहीं थानगांव में साइकिल से जा रहे एक बालक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। थानगांव में दुर्घटना के बाद लोगों ने चालक को वाहन समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मिश्रिख के ज्ञानसागर गांव निवासी मेहर बानो (4) पुत्री गुलशेर मंगलवार को घर के पास ही खेल रही थी। इसी बीच उधर से एक युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली से बालिका टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। इसके अलावा थानगांव इलाके के मियांपुरवा गांव निवासी सोनू (11) पुत्र सुंदर मंगलवार दोपहर साइकिल लेकर मियांपुरवा चौराहे पर गया था। वह घर जा रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच चौराहे के पास ही ईंट-भट्ठे की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सोनू को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली व उसके चालक को पकड़ लिया। जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि वाहन को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।