फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   twenty lakh rupees robbed from businessman

सरेराह व्यापारी से सवा तीन लाख रुपये लूटे

Thu, 17 Sep 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 17 Sep 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन

सीतापुर शहर कोतवाली से 500 मीटर की दूरी पर बुधवार शाम तीन सशस्त्र बदमाशों ने असलहे के बल पर एक व्यापारी से नोटों से भरा बैग लूट लिया। बैग में करीब सवा तीन लाख रुपये रखे थे। 

विज्ञापन


शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश वहां से भाग निकले। सूचना पाकर सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए  कई जगह नाकेबंदी की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


शहर कोतवाली इलाके के पुरानी दरी मंडी निवासी शंकर लाल की तामसेनगंज वार्ड इलाके में गुरुद्वारा रोड पर वीके इंटरप्राइजेज के नाम से दालमोठ की थोक दुकान है। बुधवार शाम शंकर लाल दुकान बंद करने के बाद करीब सवा तीन लाख रुपयों से भरा बैग लेकर पैदल ही घर के लिए चल दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी अचानक असलहे से लैस तीन बदमाश आ गए और उन पर असलहा तान दिया और रुपयों से भरा बैग छीन लिया। व्यापारी ने बदमाशों का विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी और बैग छीनने के बाद शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से पैदल ही गलियों में होते हुए भाग निकले।

पीड़ित ने आननफानन पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर सीओ व शहर कोतवाल ने घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही व्यापारी से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में शहर कोतवाली में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दी।


बदमाशों की तलाश में पुलिस तामसेनगंज की गलियों व चौराहों पर खाक छानती रही मगर उसे बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा था। घटना को लेकर व्यापारियों में काफी गुस्सा है।ये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed