फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Truck hit the tree, carrying smuggled killed 18 animal

ट्रक पेड़ से टकराया, तस्करी कर ले जा रहे 18 गोवंश मरे

Sun, 18 Dec 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Dec 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Truck hit the tree, carrying smuggled killed 18 animal
animals - फोटो : amar ujala

तस्करी कर ले जा रहे गोवंश से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर रामकोट में पेड़ से टकरा गया। इससे 18 मवेशियों की मौत हो गई। जबकि 24 अन्य मवेशियों को चोटें आ गईं। हादसे के बाद से ट्रक चालक भाग निकला। हादसे से नाराज ग्रामीणों सीतापुर-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


उनका आरोप था कि यदि वाहन न टकराता तो तस्कर अपने मंसूबों के कामयाब हो जाते। पुलिस गोवंश की तस्करी पर लगाम नहीं लगा पा रही है। लोगों ने करीब दो घंटे तक जाम लगाए रखा। खबर पाकर एडीएम, एसडीएम, एएसपी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को समझाया और आवागमन बहाल कराया। जिंदा बचे 24 मवेशियों को गौशाला भेजा गया।  
विज्ञापन


रामकोट में रायपुर गांव के पास रविवार भोर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पेड़ से जा टकराया। सुबह ट्रक से गोवंश के रंभाने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उधर, खबर पाकर भाजपा नेता साकेत मिश्र, बनगढ़ आश्रम के महंत संतोषदास मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सीतापुर-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस गोवंश तस्करी पर लगाम नहीं लगा पा रही है। यदि ट्रक पेड़ से न टकराया होता तो शायद तस्कर अपने मंसूबों में सफल हो गए होते। नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

खबर पाकर एडीएम रामकेवल तिवारी, एसडीएम दीपेंद्र यादव, एएसपी डॉ. ओपी सिंह, सीओ सिटी रामसनेही यादव, सीओ सदर उमाशंकर सिंह, महिला कोतवाली की प्रभारी इंस्पेक्टर रंजना सचान, रामकोट एसओ नावेंद्र सिंह सिरोही फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया।


करीब दो घंटे तक हंगामा चला। इसके बाद मार्ग बहाल हो सका। वाहन में कुल 42 गोवंश भरे थे। जिनमें से 18 की मौत हो गई। वहीं 24 जिंदा बचे गोवंश को चोटें भी आईं हैं। बचे 24 गोवंश को गौशाला में दाखिल कराया गया। एसओ नावेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि बनगढ़ आश्रम के महंत संतोष दास की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed