{"_id":"28cd80eabe2cc487932203894e881694","slug":"truck-driver-died-in-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में ट्रक चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार रात ट्रक खड़ा कर हाईवे पार करते हुए ढाबे पर खाना खाने जा रहे ट्रक चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जख्मी ट्रक चालक की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हापुड़ जिले के अथसनीपुर गांव निवासी ताज मोहम्मद (35) ट्रक चालक था। वह खैराबाद इलाके में हाईवे किनारे बाराभारी के पास ट्रक खड़ा कर ढाबे पर खाना खाने के लिए सड़क पार करने लगा।
इसी बीच उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिवारीजन भी आ गए थे। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।