फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tractor-trolley overturns, death of two brothers

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो भाइयों की मौत

Sun, 17 Dec 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन

कमलापुर व सिधौली कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे ट्रॉली में सवार दो भाइयों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण कोहरा व वाहन की रफ्तार तेज होना बताया गया है। 

विज्ञापन


सिधौली कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर निवासी शिवकुमार (50) अपने भाई प्यारेलाल (45) व संदना थाना क्षेत्र के ग्राम बरोय निवासी श्रवण (25) के साथ अपनी रिश्तेदारी में कमलापुर के ठिठूरा निवासी ओमप्रकाश के घर गया था। वहां पर भवन निर्माण का काम चल रहा है। वहां कमरे की स्लैब डालने के बाद रविवार देर रात तीनों एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर घर के लिए चल दिए।
विज्ञापन


रास्ते में सिधौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रेवरीपुरवा मोड़ के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वाहन पर सवार तीनों लोग दब गए। वाहन पलटने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से तीनों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक शिवकुमार व प्यारे लाल की दबकर मौत हो चुकी थी। जबकि श्रवण गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायल को सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया है। हादसे की खबर जब मृतकों के घर पहुंची। तो उनके घर कोहराम मच गया। हादसे का कारण कोहरे व वाहन की तेज होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed