{"_id":"5766da304f1c1b272a11c73b","slug":"theft-in-two-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से समेट ले गए 50 हजार का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से समेट ले गए 50 हजार का माल
Amarujala Bureau
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
चोरी का सामान
- फोटो : amar ujala
पिसावां थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने दो घरों में सेंध लगा दी। बाद में दोनों घरों से पचास हजार का माल समेट ले गए। पीड़ितों ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के महतनिया निवासी शंभू सक्सेना व उसका परिवार शनिवार रात कमरे में ताला लगाकर बाहर सो रहा था।
विज्ञापन
रात को चोरों ने दीवार में सेंध लगा दी। जिसके बाद चोर घर में घुस गए। यहां पर चोरों ने बक्सों के ताले तोड़ डाले और सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। इसी रात चोरों ने गांव के कृष्ण कुमार के कमरे में भी सेंध लगाई। कृष्ण कुमार का परिवार भी कमरे के बाहर सो रहा था।
विज्ञापन
इससे पहले की परिवार को भनक लगती, चोर यहां से भी सोने व चांदी के जेवर बटोर ले गए। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि चोर उनके घरों से करीब 50 हजार रुपये कीमत का माल समेट ले गए हैं।
विज्ञापन