फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The young man's body was recovered from the river

नदी से बरामद हुई युवक की लाश

Sat, 17 Dec 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
The young man's body was recovered from the river
कोतवाली क्षेत्र में ढिघरा गांव के निकट कठिना नदी में शनिवार शाम एक युवक का शव उतराता मिला। उसका चेहरा तेजाब से झुलसा हुआ था। माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद उसका शव यहां लाकर फेंका गया होगा। खबर पाते ही पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या व आत्महत्या की बात सामने आएगी। शव की शिनाख्त के प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन


महोली के ढिघरा गांव के पास कठिना नदी में शनिवार शाम कुछ ग्रामीणों ने एक युवक की लाश उतराती हुई देखी। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक ने स्वेटर, शर्ट व काली पैंट पहन रखी थी। उसकी उम्र करीब तीस साल के आसपास बताई जा रही है। युवक का चेहरा तेजाब से झुलसा हुआ था, जिससे माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद पहचान मिटाने के लिए चेहरे को तेजाब से जलाया गया होगा।
विज्ञापन


कुछ ग्रामीणों की मानें तो घटनास्थल के करीब ही एक बाइक पर सवार तीन लोग देखे गए थे। हो सकता है कि बाइक से आए लोगों ने ही इस घटना को अंजाम दिया होगा। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर नजमुल हुसैन नकवी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed