{"_id":"57507af94f1c1b862d108f5e","slug":"the-woman-killed-with-sharp-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत पर सो रही युवती की बुधवार रात धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। मृतका की बहन ने अपने चचेरे भाई पर साथियों संग मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के पीछे मृतक व आरोपी की बहन के देवर के बीच प्रेम-प्रसंग वजह बताई जा रही है। खबर पाकर एएसपी, सीओ, एसओ, डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
कमलापुर के बसंतपुर गांव निवासी नीलम देवी (18) की बुधवार रात छत पर सोते समय धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। घटना के समय परिवार के अन्य लोग कमरों में सो रहे थे। घटना को लेकर नीलम का कहना है कि चचेरे भाई वीरेंद्र ने अपने साथियों संग मिलकर उसकी बहन की हत्या की है। उसका कहना है कि आरोपी वीरेंद्र की बहन हरदोई के सरखल गांव में सुभाष को ब्याही है।
उसकी बहन के देवर मुलायम से नीलम की नजदीकियां थीं। दोनों शादी करना चाहते थे पर वीरेंद्र इसका विरोध करता था। इसी बात को लेकर बुधवार को विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद रात को वीरेंद्र ने अपने साथियों संग मिलकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। उधर, घटना की खबर पाते ही एएसपी सुभाष चंद्र गंगवार, सीओ सिधौली सुरेंद्र सिंह डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और जांच की। एसओ का कहना है कि मृतका की बहन ने तहरीर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।