{"_id":"f9bad007bd6929b53e856eaa8873ba1f","slug":"the-truck-entered-the-restaurant-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे में घुसा ट्रक, तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाबे में घुसा ट्रक, तीन जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली कस्बे के सरदार ढाबे में सोमवार रात एक अनियंत्रित ट्रक घुस गया। हादसे में ढाबे में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि ढाबे में मौजूद कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद वाहन चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से एक युवक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोमवार देर रात करीब दस बजे सिधौली कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित सरदार ढाबे पर लोग खाना खा रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ढाबे में जा घुसा।
विज्ञापन
लोग कुछ समझ पाते, इससे पूर्व तीन लोग ट्रक की चपेट में आ गए। कई लोग ट्रक से बचने के लिए भागे तो वह गिरकर जख्मी हो गए। घटना में शहर के तरीनपुर निवासी अनुपम सिन्हा (38), रामपुर कलां निवासी रिंकू व बाराबंकी के शाहपुर निवासी फुरकान (20) गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
इन लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से अनुपम को लखनऊ रेफर कर दिया गया। हालांकि उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना में ट्रक की चपेट में आने से छह मोटर साइकिल, एक कार व एक टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
खबर पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर रवींद्र नाथ राय का कहना है कि वाहनों को कब्जे में लेकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।