{"_id":"575eeb554f1c1bc54d11b88b","slug":"the-teenager-killed-hit-by-the-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से गई किशोर की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से गई किशोर की जान
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 13 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
रोते परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में आम का लालच तीन किशोरों के लिए मुसीबत बन गया। अलग अलग स्थानों पर आम तोड़ने के चक्कर में पेड़ पर चढ़े किशोर हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गए।
इससे करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह से झुलस गए। एक किशोर को नाजुक हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम खेरवा गांव के बाहर आम की बाग मौजूद है।
सोमवार को गांव के निवासी रामस्वरूप का पुत्र छोटू (14) आम खाने के लिए बाग में पहुंच गया। वह आम तोड़ने के लिए एक पेड़ पर चढ़ गया। बताया जाता है कि जिस पेड़ पर छोटू चढ़ा था। उस पेड़ के ऊपर से हाईटेंशन बिजली का तार गुजरा है। छोटू आम तोड़ने में इस कदर मशगूल हो गया कि वह तार के करीब पहुंच गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया।
इससे पहले कि कोई मदद करता और उसे बचाने का प्रयास करता। किशोर करंट से झुलसकर पेड़ से नीचे गिर गया। लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन छोटू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इधर थाना क्षेत्र के सरैंया गांव के निवासी विमलेश का पुत्र लवकुश (15) व मनऊ का पुत्र मोनू(11) गांव के बाहर बाग में आम तोड़ने गए थे।
विज्ञापन
दोनों किशोर जिस पेड़ पर आम तोड़ने के लिए चढे़। उस पेड़ के ऊपर से भी हाईटेंशन लाइन का तार गुजरा था। अचानक लवकुश हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। यह देख मोनू लवकुश को बचाने का प्रयास करने लगा। इससे मोनू भी करंट की चपेट में आ गया।
दोनों बालक करंट लगने के कारण पेड़ से गिर गए। घटना में दोनों किशोर बुरी तरह से झुलसने के साथ जख्मी भी हो गए। परिवार के सदस्यों ने दोनों किशोरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने मोनू की नाजुक हालत को देखते हुए, उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ में मोनू की हालत चिंता जनक बताई जा रही है।
पत्नी को बचाने के प्रयास में खुद गंवाई जान ः महमूदाबाद नगर के पैगंबरपुर में सोमवार शाम पत्नी को विद्युत करेंट से बचाने के चक्कर में अधेड़ की करंट लगने से झुलस कर मौत हो गई। परिजन अधेड़ को आननफ ानन उपचार के लिए सीएचसी महमूदाबाद ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
महमूदाबाद नगर के पैगंबरपुर निवासी रमेश चंद्र शुक्ल (55) पुत्र राधेवर सोमवार की शाम अपने घर के बरामदे में सो रहा था। इस बीच उसकी पत्नी कामिनी देवी (50) किसी काम से घर के बरामदे में लगा लोहे का गेट खोलने जा पहुंची।
गेट के समीप ही विद्युत पंखा रखा चल रहा था। किसी तरह पंखे का तार लोहे के गेट से छू गया और कामिनी देवी को करेंट लग गया। कामिनी देवी करेंट लगते ही बचाव के लिए चिल्लाई। शोर सुनकर रमेश चंद्र जग गए और दौड़कर पत्नी को बचाने के दौरान खुद करेंट की चपेट में आ गए। पत्नी तो बच गई लेकिन रमेश चंद्र करेंट लगने से अचेत होकर गिर गए।
परिवारीजन आननफ ानन उन्हें लेकर सीएचसी महमूदाबाद आए। जहां इमर्जेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. एसएन गुप्त ने रमेश को देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।