फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   the Hawk's Hull, Father also saved in the trap

तारकोल के हौज में गिरा बालक, बचाने में पिता भी फंसा

Tue, 18 Apr 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 18 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
the Hawk's Hull, Father also saved in the trap
सीतापुर के कैंचीपुल के पास सोमवार को इसी तारकोल के हौज में गिरा बच्चा व युवक। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली इलाके के बटसगंज में सोमवार को लोक निर्माण विभाग के तारकोल हौज में एक दुकानदार का आठ वर्षीय बेटा गिर गया। तारकोल में फंसे चिल्लाते बेटे को हौज में समाता देखकर दुकानदार बचाने दौड़ा। बचाते समय वह भी करीब चार फिट गहरे हौज में समाने लगा।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने फौरन दुकानदार व उसके बेटे को तारकोल के हौज से खींच कर बाहर निकाला। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। यह हौज फुटपाथ के पीछे बना है। दुकानदार यहां पर कपड़े बेचने का काम करता है।
विज्ञापन


बेटा उसके साथ में दुकान पर आया था। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट जेपी गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों को मामले की जांच कराने को कहा है। 

रामकोट इलाके के सलीमबाग निवासी एखलाक (30) पुत्र मेंहदी कैंचीपुल के पास फुटपाथ पर कपड़े बेचने का काम करता है। एखलाक ने बताया कि सोमवार को उसक बेटा अफजल (8) भी साथ आया था। वह दुकान के पड़ोस ही खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान वह खेलते-खेलते किसी तरह दुकान के पीछे स्थित लोक निर्माण विभाग के करीब चार फिट गहरे तारकोल हौज में पहुंच गया। दोपहर को हौज में गर्मी की वजह से तारकोल पिघल रहा था। जिससे बालक उसी में फंस कर अंदर समाने लगा। उसकी चीख पुकार सुनकर एखलाक उसे निकालने के लिए हौज में कूद गया।

एखलाक के मुताबिक उसने बेटे को किसी तरह हौज में अंदर जाने से रोक लिया, लेकिन वह स्वयं सीने के बराबर हौज के अंदर चला गया। उसकी चीखपुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़े। लोगों ने एखलाक व उसके बेटे को किसी तरह हौज से बाहर निकाला और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।


जिला अस्पताल में केरोसिन आदि के जरिए तारकोल को साफ किया गया। मामले की गंभीरता देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट जेपी गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कराने को कहा है। बताते हैं कि हौज की रखवाली के लिए चौकीदार की ड्यूटी लगती है, लेकिन घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed