फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The ambulance driver killed in truck collision

ट्रक की टक्कर से एंबुलेंस चालक की मौत

Thu, 20 Aug 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Thu, 20 Aug 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
सिधौली के मनवा तिराहे के पास एक ट्रक ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई जबकि साथी जख्मी हो गया। उसे सिधौली से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकला। एंबुलेंस चालक बिहार से दिल्ली जा रहा था। पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिधौली में हाईवे पर बुधवार रात करीब दस बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने मनवा तिराहे के पास एंबुलेंस में टक्कर मार दी थी। हादसे में बिहार से दिल्ली जा रहे एंबुलेंस चालक समेत दो लोग जख्मी हो गए। दोनों को फौरन सीएचसी सिधौली ले जाया गया, जहां बिहार निवासी पिंकू कुमार (35) पुत्र जीएल यादव की मौत हो गई, वहीं उसके साथी रामू को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकला। बताते हैं कि पिंकू दिल्ली में प्राइवेट एंबुलेंस चलाता था। वह एंबुलेंस लेकर बिहार से वापस दिल्ली जा रहा था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed