फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   tempo passenger dies in accident

टैम्पो पलटा, एक मरा, चार जख्मी

Fri, 05 May 2017 10:59 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 05 May 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
tempo passenger dies in accident
टेंपो

महमूदाबाद मार्ग पर शुक्रवार सुबह खरवलिया गांव के पास सवारियों से भरा एक टैम्पो पलट गया। हादसे में वाहन पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत चार लोग जख्मी हो गए। बताते हैं कि टैम्पो के सामने अचानक एक व्यक्ति के आने से यह हादसा हुआ। घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।  

विज्ञापन


महमूदाबाद की ओर से टैम्पो सिधौली की ओर जा रहा था। खरवलिया के निकट कृपाल टैम्पो रोकने के लिए अचानक उसके सामने आ गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। टैम्पो की चपेट में आने से कृपाल मामूली रूप से जख्मी हुआ।

विज्ञापन

 

जबकि उस पर सवार सिधौली के खेरवा निवासी रामबालक (50) पुत्र रामनरेश, रामपुर कलां के दुघरा निवासी कैसरजहां (35) पत्नी सिद्दीक, लखीमपुर के मौलवीगंज निवासी मुन्नी (55) पत्नी मुस्तफा, अटरिया के खरतोहना निवासी साबिर (50) पुत्र असगर जख्मी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। हादसे में जख्मी लोगों को सीएचसी सिधौली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामबालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूत्र बताते हैं कि टैम्पो के सामने आने वाला युवक नशे में था। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed