{"_id":"587bb3b24f1c1b3803efe54e","slug":"teenager-murdered-bodies-dumped-in-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की हत्या कर शव खेत में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी की हत्या कर शव खेत में फेंका
Amarujala Bureau
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
murder
चंदनपारा गांव में रविवार शाम एक किशोरी की हत्या कर उसका शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। वह नित्यक्रिया के लिए खेत गई थी। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि किशोरी की गला घोंटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
परिवार के लोग घटना को लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी सौमित्र यादव ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की है। चंदनपारा निवासी सीमा (15) पुत्री मायाराम रविवार शाम घर से नित्यक्रिया के लिए निकली थी।
विज्ञापन
देर होने पर जब वह वापस नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद गांव से करीब 400 मीटर दूर एक खेत में उसका शव पड़ा मिला। गले पर रस्सी से कसे जाने के निशान थे, जिससे माना जा रहा है कि गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
परिवार व गांव के लोग कुछ नहीं बोल रहे हैं। उधर, खबर पाकर एसओ इकबाल हैदर हमराही बल के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी ही देर में पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी का कहना है कि किशोरी शाम को घर से निकली थी।
उसके बाद गांव से कुछ दूर एक खेत की उसकी लाश मिली है। गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। रेप जैसी कोई घटना नहीं लग रही है। उसके परिवार वाले भी घटना के कारणों को लेकर कुछ नहीं बता रहे हैं।
फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या आदि की वजहें सामने आ जाएंगी।