{"_id":"57ab63ed4f1c1b0445ee4f1c","slug":"teenage-girl-abducted-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर किशोरी की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा कर किशोरी की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो :
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पूर्व अगवा की गई किशोरी का शव बुधवार सुबह तालगांव में एक गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था। देखने से प्रतीत हो रहा था कि हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए किशोरी के चेहरे को तेजाब से जलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी सौमित्र यादव ने बताया कि किशोरी को गांव का ही एक युवक अगवा कर ले गया था। उसके खिलाफ केस भी दर्ज था। किशोरी के पिता ने उसी पर कत्ल का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
तालगांव इलाके के एक गांव की निवासी किशोरी (15) को गांव का ही सर्वेश कुमार छह अगस्त को अगवा कर ले गया था। जानकारी होने पर किशोरी के पिता ने सर्वेश कुमार के खिलाफ पुत्री को अगवा कर ले जाने का केस दर्ज कराया था। पुलिस केस दर्ज कर किशोरी को बरामद करने के साथ युवक की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
इसी बीच बुधवार सुबह गांव के लोग खेतों की ओर निकले तो गन्ने के खेत में एक युवती का शव पड़ा मिला। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। सूचना पर आसपास के गांवों के लोग भी जुट गए। इसी बीच मौके पर पहुंचे पिता ने शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की।
पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव व इंस्पेक्टर एके सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। किशोरी का शव क्षत-विक्षत हालत में था। पहचान मिटाने के लिए किशोरी का चेहरा जलाने की कोशिश की गई। ग्रामीणों की मानें तो किशोरी को मारने के बाद तेजाब से चेहरा जलाने का प्रयास किया गया है।
किशोरी के परिवारीजन आरोपी सर्वेश पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इंस्पेक्टर एके सिंह का कहना है कि किशोरी को आरोपी सर्वेश चार दिन पूर्व अगवा कर ले गया था। मामले में केस दर्ज है। बुधवार को किशोरी की लाश गांव के बाहर खेत में मिली है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सर्वेश पर ही हत्या का आरोप है। तलाश की जा रही है।