फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sugar Mill's officer beaten officer

चीनी मिल अधिकारियों ने किसानों को पीटा

Mon, 09 Jan 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sugar Mill's officer beaten officer
अवध शुगर मिल में गन्ना बेचने गए दो किसानों व मिल के अधिकारियों के बीच गुणवत्ता को लेकर विवाद हो गया। किसानों का आरोप है कि मिल अधिकारियों ने गन्ना व डंडों से पिटाई की। इससे नाराज किसानों ने चीनी मिल गेट पर ट्रॉलियां खड़ी कर लगभग एक घंटे तक प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस के समझाने पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम खमौना निवासी अवधेश कुमार व ग्राम मुद्रासन निवासी शिवम सिंह चौहान गन्ना लेकर ट्रॉलियों से चीनी मिल गए थे। वहां पर मिल अधिकारियों व किसानों के बीच गन्ने की क्वालिटी को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया, तब मिल अधिकारियों ने उनकी पिटाई कर दी। इस घटना से नाराज किसानों ने अन्य किसानों के साथ मिल गेट पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर दी और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह ने समझा बुझाकर किसानों को शांत किया। घटना के संबंध में किसानों ने मिल अधिकारी रवि शर्मा, अविनेश सिंह,अजय मिश्रा व राम जी के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed