{"_id":"572cddaa4f1c1bb9305cd0b7","slug":"staves-off-the-water-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरने को लेकर चली लाठियां, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी भरने को लेकर चली लाठियां, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
विवाद
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां थाना क्षेत्र में पानी भरने को लेकर शुक्रवार को दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। विवाद प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष में हुआ है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ग्राम पुरैना निवासी राज बहादुर का हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर गांव के ही प्रमोद से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों से करीब दर्जन भर लोग लाठी-डंडों समेत मैदान में आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं। वहीं दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की।
विज्ञापन
घटना में एक पक्ष से राज बहादुर व अनुपम तथा दूसरे पक्ष से प्रमोद और तिवारी घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। यहां बताया जा रहा हैै कि राज बहादुर पक्ष प्रधान समर्थित हैं। जबकि प्रमोद पक्ष पूर्व प्रधान समर्थित हैं।
विज्ञापन
दोनों के बीच चुनावी रंजिश है, जो पानी के विवाद के रूप में सामने आई है। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।