{"_id":"595e76464f1c1b1c148b45d1","slug":"son-killed-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति के लिए बेटे ने ही की थी दंपती की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संपत्ति के लिए बेटे ने ही की थी दंपती की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
गांव में मची सनसनी
पुलिस ने महोली के जगन्नाथपुर गांव में 25 जून को हुए डबल मर्डर का गुरुवार को खुलासा करने का दावा किया। पुलिस की मानें तो बृजलाल व उसकी पत्नी का कातिल उसकी पहली पत्नी का बेटा ही है।
विज्ञापन
बेटे ने संपत्ति के लालच में अपने दो साथियों संग मिलकर धारदार हथियार से काटकर दंपती की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या आरोपी बेटे व उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो असलहे, कारतूस, आला कत्ल बरामद किया गया है। तीसरे की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मूलत: रामकोट के खटकरी गांव निवासी बृजलाल उर्फ बिरजू (45) अपनी तीसरी पत्नी बैजंती (40) व उसके दो बेटों अरुण व गगन के साथ महोली के जगन्नाथपुर गांव के पड़ोस झोपड़ी डालकर रहता था।
विज्ञापन
25 जून की रात बृजलाल व उसकी पत्नी बैजंती की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में बृजलाल के भाई रामचंदर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। एसपी मृगेंद्र सिंह ने पुलिस व क्राइम ब्रांच को मामले के खुलासे के लिए लगाया था।
जांच में पता चला कि मृतक व उसकी पहली पत्नी के बेटे ओमकार के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद की वजह से बृजलाल गांव छोड़ महोली में रहने लगा था। इस पर पुलिस को ओमकार पर संदेह हुआ।
पुलिस ने ओमकार के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। ओमकार के मोबाइल नंबर की घटना के दिन लोकेशन व कुछ नंबरों पर कई बार हुई बात से पुलिस का शक पुख्ता हो गया।
एसपी ने बताया कि बेटे ओमकार ने पुलिस का ध्यान बंटाने के लिए गांव के उन लोगों की ओर पुलिस का रूख मोड़ने की कोशिश की, जिन से उसकी रंजिश चल रही थी। कई सुबूतों के आधार पर पुलिस ने ओमकार व उसके साथी रामकोट के देवगनपुर निवासी महेश रैदास को महोली के कुसैला के पास से दबोच लिया।
पुलिस ने इनके पास से दो असलहे, पांच कारतूस, आला कत्ल कुल्हाड़ी, बांका, तार व खून से सने कपड़े आदि बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में वारदात में शामिल होने की बात कुबूली है।
ओमकार ने बताया कि उसके पिता ने जमीन बेंची, उसमें हिस्सा नहीं दिया। जमीन बेंचकर जो जमीन खरीदी उसे सौतेली मां के नाम कर दिया। जिसकी वजह से उसने अपने साथी महेश व पंकज के साथ मिलकर हत्या कर दी।
उसने महेश व पंकज को हत्या में मदद करने के लिए क्रमश: एक लाख व 50 हजार रुपये देने का वादा किया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। पंकज को भी जल्द पकड़ा जाएगा।