{"_id":"58921c3d4f1c1b4a40e808b4","slug":"six-injured-in-road-accident-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने कार में मारी टक्कर, छह जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस ने कार में मारी टक्कर, छह जख्मी
Amarujala Bureau
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर एक रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में बहराइच निवासी कार सवार छह लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया है। ये लोग नैमिषाण्य तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
बहराइच हल्दी थाना क्षेत्र के कुटिया गांव निवासी नंदू बाजपेयी (28) व रामू बाजपेयी पुत्रगण हरिबक्स, सोनू (25) पुत्र ग्रीस, मीरा (35) पत्नी रामचंद्र के अलावा रामू व नंदू की पत्नियां बुधवार सुबह कार से नैमिषारण्य दर्शन के लिए जा रहीं थीं।
विज्ञापन
जब ये लोग सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर बांसखेड़ा के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार में सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आननफानन इन लोगों को सीएचसी सिधौली ले जाया गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ का कहना है कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन