{"_id":"5818ce184f1c1bb93143648f","slug":"sitapur-police-open-businessman-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख बकाया न देने कर किया व्यापारी कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 लाख बकाया न देने कर किया व्यापारी कत्ल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट इलाके में शुक्रवार देर शाम नेशनल हाईवे पर हुई फर्नीचर व्यापारी की हत्या के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त बाइक व असलहा भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन
पूछताछ में हत्या आरोपी ने बताया कि 10 लाख 66 हजार रुपये बकाया न देने पर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना को अंजाम देने के लिए उसने करीब बीस दिन तक रेकी की, लेकिन मौका नहीं मिला। घटना वाले दिन व्यापारी स्कूटी से होने के कारण टारगेट बन गया। पुलिस का कहना है कि हत्या में मुख्य आरोपी के दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
शहर के अग्रसेन विहार निवासी फर्नीचर व्यापारी संदीप अग्रवाल उर्फ सोनू की शुक्रवार देर शाम रामकोट में नेशनल हाईवे पर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उसके भाई ने अनूप अग्रवाल ने मुनीस व अनीस पुत्रगण रऊफ व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। अनीस इस समय एक अन्य मामले में जेल में है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने मंगलवार को बताया कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुनीस को कोतवाली पुलिस व रामकोट पुलिस ने बड़ौड़ा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। मुनीस ने पूछताछ में बताया है कि वह और उसका भाई अनीस संदीप के साथ मिलकर लकड़ी का कारोबार करते थे।
दोनों का 10 लाख 66 हजार रुपये संदीप पर बकाया था। इसी पैसे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। जिसके कारण अनीस ने जेल से साजिश रची। इसके बाद मुनीस ने रामकोट के ओबरी गांव निवासी रब्बानी पुत्र लल्ला के साथ मिलकर संदीप की हत्या कर दी।
मुनीस ने पुलिस को बताया कि हत्या करने के लिए करीब 20 दिन तक रेकी की गई, लेकिन मौका नहीं मिला। वारदात वाले दिन संदीप अकेला ही स्कूटी से जा रहा था, तभी उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक व तमंचा भी बरामद किया है। एसपी ने बताया कि दूसरे आरोपी रब्बानी को भी पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।