{"_id":"3fe04823ff4f38492d96e764a3b41a34","slug":"shot-fired-from-pistol-boy-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे से चलाई गोली, मासूम जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे से चलाई गोली, मासूम जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
बकाया मांगने गए दबंग ने पैसे न मिलने पर आपा खोते हुए तमंचे से फायर झोंक दिया। फायरिंग में महिला तो बच गई, लेकिन उसका पांच साल का मासूम बेटा जख्मी हो गया।
विज्ञापन
आननफानन उसे सीएचसी रामपुर मथुरा ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद से दबंग घर से भागा हुआ है। एसओ जयशंकर सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
रामपुर मथुरा के ढफरा जगदीश कुमार ने पड़ोसी गांव पर्वतपुर निवासी दिलीप वर्मा के ट्रैक्टर से अपना खेत जोतवाया था। जगदीश पर दिलीप के करीब तीन हजार रुपये बकाया थे। शुक्रवार देर शाम दिलीप बकाया मांगने उसके घर गया था। जगदीश घर पर नहीं मिला।
विज्ञापन
घर पर मौजूद उसकी पत्नी सरिता भी जगदीश के बारे में कुछ नहीं बता सकी। इस पर दिलीप ने ताना देना शुरू कर दिया। इस बीच कहासुनी बढ़ने पर दिलीप ने आपा खो दिया और तमंचे से महिला को निशाना बनाते हुए हुए फायर झोंक दिया, लेकिन फायरिंग में महिला तो बच गई पर गोली पास खड़े उसके पांच साल के बेटे लवकुश को जा लगी।
विज्ञापन
मासूम को गोली लगते ही आरोपी मौके से भाग निकला। उधर, गांव में गोली चलने से दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने जख्मी लवकुश को फौरन सीएचसी पहुंचाया पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना को लेकर आरोपी दिलीप के खिलाफ तहरीर दी गई है।
एसओ जयशंकर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।