{"_id":"5831d9fc4f1c1bb504b3997f","slug":"shopkeeper-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व्यापारी से 50 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराना व्यापारी से 50 हजार की लूट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबौर थाना क्षेत्र में रविवार शाम वसूली कर स्कूटी से लौट रहे किराना व्यापारी को रोककर बाइक सवार बदमाशों ने 22 हजार की नकदी, सोने की चेन व अंगूठी व दो मोबाइल लूट लिए और भाग निकले। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
तंबौर के काजी टोला निवासी सलमान की कस्बे में सदर बाजार में किराना की दुकान है। बताते हैं कि रविवार को वह स्कूटी से रेउसा के खानपुर वसूली करने गया था। शाम करीब पांच बजे लौट रहा था। इसी बीच जब वह तंबौर इलाके में नाईखेड़ा पुलिया के पास पहुंचा, तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर उसे रोक लिया।
विज्ञापन
रोकने के बाद बदमाशों ने उसके पास से 22 हजार की नकदी, चेन व अंगूठी और दो मोबाइल लूट लिया। ग्रामीणों की मदद से पीड़ित ने परिवारवालों व पुलिस को सूचना दी। थाने पहुंच कर सलमान ने पुलिस को सूचना दी। एसओ रमेश चंद यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन