फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   rupees one and half lack removed from the account

खाते से निकाले डेढ़ लाख रुपये

Wed, 27 Jan 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 27 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में एक ग्रामीण के खाते से एक लाख 40 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर पीड़ित ने बैंक अफसरों व पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सदरपुर इलाके के बेनी माधवपुर गांव निवासी हरेशकिसी काम से बिसवां कस्बे आया था। बताते हैं कि मंगलवार की दोपहर हरेश ने एसबीआई के एटीएम से दस हजार रुपये निकालने के लिए कार्ड लगाया पर रुपये नहीं निकले।
विज्ञापन


इस पर उसने पास खड़े एक अज्ञात व्यक्ति स मदद मांगी। बताते हैं कि उसने दस हजार रुपये निकाल कर दे दिए। इसी बीच टप्पेबाज ने एटीएम बदल लिया। जब हरेश घर पहुंचा तो रात में उसके मोबाइल पर मैसेज आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैसेज में खाते से 20 हजार रुपये निकाले जाने का पता लगते ही उसके होश उड़ गए। उसने बैंक से संपर्क किया लेकिन तब तक कई बार में उसके खाते से एक लाख 40 हजार रुपये निकाल जा चुके थे।


इस पर उसने एटीएम चेक किया तो उसे पूरा माजरा समझ में आ गया। उसने बुधवार को बैंक जाकर सूचना दी। साथ ही उसने कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर जेपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed