{"_id":"5798ea714f1c1b0f4621e255","slug":"ruckus-in-kota-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा चयन में बवाल, पुलिस ने भांजीं लाठियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटा चयन में बवाल, पुलिस ने भांजीं लाठियां
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछरेहटा थाना क्षेत्र के राजेपारा गांव में कोटे के चयन में हो रही धांधली को लेकर एक पक्ष ने विरोध किया तो पुलिस ने एक माननीय के इशारे पर जमकर लाठियां भांजी। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कोटा चयन में एक माननीय के लोग भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
उनकी ओर से जिम्मेदारों की मिली भगत से धांधली कराने का प्रयास किया जा रहा था। घटना से गुस्साए लोगों ने डीएम से भी शिकायत की है। उपनिरीक्षक दिवाकर सरोज ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर आई है।
विज्ञापन
राजेपारा गांव में कोटे चयन के लिए जेई वाईके सिंह, पंचायत सेक्रेट्री इख्तियार अली पहुंचे थे। पुलिस टीम भी मौजूद थी। सुमन पत्नी त्रिवेणी व गीता पत्नी सुनील दावेदारी कर रहीं थीं। सुमन पक्ष का आरोप है कि गीता की ओर से क्षेत्र के एक माननीय पैरवी कर रहे थे।
विज्ञापन
उनके बेटे के इशारे पर गीता को जिताने के लिए हीरापुर गांव के भी दर्जनों लोग वोटिंग में शामिल होने आए थे। प्रक्रिया शुरू होती, इससे पहले ही सुमन पक्ष को धांधली व बाहर से आए लोगों की जानकारी हो गई। विरोध करने पर पुलिस ने बिना कुछ कहे लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे कई चोटिल हो गए। इस कारण चयन प्रक्रिया भी पूरी न हो सकी।