{"_id":"58936f8b4f1c1b313de83bca","slug":"robbed-of-60-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकमित्र से 60 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंकमित्र से 60 हजार की लूट
Amarujala Bureau
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
रेउसा थाना क्षेत्र में सेवता के पास बैंक से कैश निकालकर जा रहे बैंकमित्र से तीन लोगों ने 60 हजार लूट लिए। बैंक मित्र ने दो नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
रेउसा इलाके के खरौंहा निवासी मनोज सेवता की एक बैंक शाखा में बैंकमित्र है। बताया कि गुरुवार सुबह बैंक शाखा से 60 हजार रुपये निकाले। जैसे ही वह सेवता में सचिवालय के करीब पहुंचा, पहले से बाइक पर खड़े तीन लोगों ने उसे रोक लिया और साठ हजार रुपये छीन लिए।
घटना के बाद उसने थाने क्षेत्र के पकौड़ी निवासी अवधेश व रज्जू सहित तीन लोगों के खिलाफ लूट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। एसआई एके सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच कराई जा रही है।