फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pump machine seal

पल्सर डिस्क में छेड़छाड़, मशीन सील

Tue, 16 May 2017 10:40 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 16 May 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Pump machine seal
तीन पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार को तीन पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। इस दौरान दो पेट्रोल पंपों पर तो सब कुछ ठीक मिला, लेकिन एक पंप पर मशीन की पल्सर डिस्क से छेड़छाड़ की गई थी। टीम ने मशीन को सील कर दिया है। 

विज्ञापन


अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दीपेंद्र यादव, बांट-माप अधिकारी मुकुल उपाध्याय ने तेल कंपनियों के अधिकारी व इंजीनियरों के साथ शहर में लालबाग स्थित पेट्रोल पंप पर छापा मारा। मशीन के कवर खोलकर देखे।

विज्ञापन


करीब दो घंटे तक जांच के बाद यहां पर सब दुरुस्त मिला। जिसके बाद टीम ने पंप संचालक को क्लीन चिट दे दी। इसके बाद अधिकारियों की टीम ने नैपालापुर व टेड़वा चिलौला के बीच स्थित मूसाराम के पेट्रोल पंप पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन घंटे तक अधिकारियों ने मशीनों की जांच की। लीटर में तेल नाप कर चेक किया गया। यहां भी सब ठीक मिला। इसके बाद टीम ने नैपालापुर चौराहे के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर छापेमारी की।

यहां पर इंजीनियरों ने जब पंप के कवर को हटाया तो मशीन के पल्सर डिस्क में छेड़छाड़ के प्रमाण मिले। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने बताया कि मशीन में लगी पल्सर डिस्क में टेंपरिंग पाई गई है।


जिसकी वजह से प्रतीत होता है कि मशीन की पल्सर डिस्क से छेड़छाड़ की गई है। पल्स डिस्क को कब्जे में लेने के साथ टीम ने मशीन सील कर दी है। पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed