फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   protest for Compensation

जाम किया बेहमा चौराहा

Sun, 08 May 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
protest for Compensation
धरना - फोटो : अमर उजाला

महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र चुनका चौराहे पर मार्ग दुघर्टना में मारी गईं सास-बहू के मामले में शनिवार की शाम परिवारीजन ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मिलकर रामपुर कलां क्षेत्र में बेहमा चौराहे के पास शव रखकर जाम लगा दिया। मुआवजा व वाहन चालक, स्वामी के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग को लेकर ग्रामीण करीब एक घंटे तक जाम लगाए रहे। 

विज्ञापन


महमूदाबाद के हरिहरपुर निवासी सताना (65) पत्नी शत्रोहन अपनी बहू मालती के साथ सिधौली से दवा लेकर बेटे राकेश के साथ बाइक से जा रही थी। जब ये तीनों लोग महमूदाबाद इलाके में चुनका चौराहे के पास पहुंचे थे, तभी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन


बाइक सवार मालती की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि उसकी सास सताना ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा था। शनिवार शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवारीजन शव लेकर रामपुर कलां इलाके में बेहमा के चौराहे पहुंच गए और रास्ता जाम कर दिया। पुलिस ने परिवार वालों से बात कर केस दर्ज करने की मांग मान ली और मुआवजे की मांग पर भी आश्वासन देकर शांत करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed