{"_id":"573760314f1c1bf50691a172","slug":"protest-against-former-corpareter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली नहीं आई तो भड़के पूर्व सभासद, जेई से अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली नहीं आई तो भड़के पूर्व सभासद, जेई से अभद्रता
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर के विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय पर जेई से हुई कहासुनी के विरोध में प्रदर्शन करते विद्युत कर्मचारी व अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सदर बाजार के पूर्व सभासद ने विद्युत लाइन मरम्मत के दौरान पावर कॉर्पोरेशन के अवर अभियंता व सब स्टेशन ऑपरेटर से अभद्र व्यवहार किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
इससे आक्रोशित पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं व कर्मियों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही चेताया कि अगर प्रभावी कार्रवाई न हुई तो 15 मई से पूरे शहर की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए पेड़ों का कटान कराया जा रहा था। इसी दौरान पेड़ की टहनी बिजली के ताराें पर गिर गई थी। इससे सदर बाजार, सुदामापुरी, शिवपुरी, आवास विकास कॉलोनी की आपूर्ति ठप हो गई। विद्युतापूर्ति के लिए अवर अभियंता रमेश सिंह सहयोगी कर्मचारियों से काम करा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान पूर्व सभासद पुष्पेंद्र सोनकर अपने साथियो के साथ मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति चालू करने को लेकर अवर अभियंता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे डाली। यही नहीं पूर्व सभासद ने हुसैनगंज उपकेंद्र पहुंचकर सब स्टेशन के ऑपरेटर शिवकुमार से जबरन आपूर्ति शुरू करने को कहा।
मना करने पर उसे भी धमकी भी दी। इस घटना की जानकारी पाकर सभी जेई व कर्मी उप खंडीय कार्यालय पर जमा हो गए और प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एसडीओ रविकुमार को समूचे प्रकरण से अवगत कराया।
एसडीओ ने मामले मेें कार्रवाई के लिए पुलिस व सीनियर अफसरों का पत्र लिखा। इसके जरिए उन्होंने प्रभावी कार्रवाई की मांग की। साथ ही धमकी दी कि अगर कार्रवाई न हुई तो 15 मई से पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।