{"_id":"588f84544f1c1b3c3de81326","slug":"police-see-the-firing-of-miscreants-two-were-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस देख बदमाशों ने की फायरिंग, दो दबोचे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस देख बदमाशों ने की फायरिंग, दो दबोचे गए
Amarujala Bureau
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
तमंचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे बदमाशों ने रविवार देर रात थानगांव पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस कर्मियों ने किसी तरह घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया। इस दौरान उनके दो साथी भाग निकले।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से मोटर साइकिल, दो तमंचे, चार कारतूस व एक खोखा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि भाग निकलने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है।
थानगांव एसओ सूर्यबली पांडेय ने बताया कि रविवार रात वह गश्त पर थे। इसी दौरान खबर मिली, कि कुछ बदमाश रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर घेवड़ा रपटापुल के करीब एकत्र होकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बदमाशों को ललकारा तो आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस कर्मियों ने खुद को बचाकर थानगांव के सुजातपुर गांव निवासी अजीत व सुनील को दबोच लिया। इनके कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस, एक खोखा व बाइक बरामद हुई है।
पुलिस का कहना है कि मौके से भाग निकले दो बदमाशों की पहचान घेवड़ा निवासी सोनू व खीरी के गोला निवासी मंझिले के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि अन्य बदमाशों को भी जल्द दबोचा जाएगा।